Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कर्म के अनुसार ही जीव को फल मिलता है-पंडित चंद्रेश महाराज

ब्यूरो 06-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

मलसा (गाजीपुर)। क्षेत्र के सबलपुर गांव में चल रहे भागवत कथा में पंडित चंद्रेश महाराज ने कहा कि किसी भी कार्य को संपन्न करने के लिए तीन शब्द आवश्यक है।

पहला संकल्प दूसरा क्रियान्वित करने की क्षमता और तीसरा परमात्मा की कृपा संकल्प अचल अटल और अडिग होना चाहिए। भगवान शिव और प्रभु श्री राम जैसा दृढ़ संकल्प हो संकल्प ही शक्ति है किसी भी सम या विषम परिस्थिति में दृढ़ संकल्प चलायमान और ढोला यमान नहीं होना चाहिए। अब केवल संकल्प ले लेने मात्र से कार्य की पूर्णता नहीं हो पाएगी दूसरा सोपान कर्म है मनुष्य को कर्मशील रहना चाहिए। कर्म के अनुसार ही जीव को फल मिलता है। कर्म यदि अच्छा होगा तो फल निश्चित ही अच्छा होगा यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि प्राचीन संस्कृति को एक शब्द में समेटकर कहे तो उसका नाम यज्ञ है यज्ञ से वायुमंडल और पर्यावरण में भी शुद्धता आती है। संक्रामक रोग नष्ट होते हैं सह बंधुत्व की सद्भावना का विकास होता है। यज्ञ की पहचान अग्नि है, अग्नि शक्ति ऊर्जा और सदा ऊपर उठने की प्रेरणा देती है। अग्नि में ताप और भाप दोनों छुपा होता है। अग्नि से जल का भी निर्माण होता है अतः हम कह सकते है कि जल की वृद्धि और पर्यावरण की शुद्धि मे भी यज्ञ का योगदान है। यज्ञ में जलती हुई अग्नि ईश्वर है, अग्नि का मुख ईश्वर का मुख है। अग्नि में हवन करना सही मायने में ब्रह्म भोज करना है। औषधियों से बने हुए सामग्री के हवन से पर्यावरण भी शुद्ध होता है। संक्रामक रोग भी नष्ट होते हैं। शास्त्र सम्मत सामाजिक कल्याण और मानव उत्थान के कार्यों पर परमात्मा की कृपा अनवरत बरसती रहती है परमार्थिक कार्य की सफलता भी निश्चित है ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी मशाल रैली
Next: 1 करोड़ 46 लाख की लागत से बनेगी हाईटेक नर्सरी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.