Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस ने हत्या एवं लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे एक बदमाश को धर दबोचा

संवाददाता 04-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। सुहवल थाना क्षेत्र के मलसा-ढढनी त्रिमुहानी के समीप वाहन चेकिंग के दौरान रविवार की भोर में पुलिस ने हत्या एवं लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे एक बदमाश को धर दबोचा।

तलाशी में उसके पास से पुलिस ने एक बाइक, एक तमंचा एवं कारतूस बरामद किया। वही एक अन्य साथी मौके का फायदा उठा फरार हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पता निखिल यादव गाँव ईजरी थाना सुहवल बताया।जिसके बाद पुलिस ने उसका सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष लालता प्रसाद यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के रोकथाम के उद्देश्य से मलसा तिराहे के समीप वाहन चेकिंग में वह खुद एवं उनके साथ उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव, कांस्टेबल जितेन्द्र पटेल एवं कांस्टेबल रोहित यादव के साथ जुटे थे।इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार युवक तेजी से मेदनीपुर की‌ ओर से आता दिखा। जब पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह तेजी से भागने की कोशिश करने लगा,मगर उसकी घेराबंदी कर हल्की मुठभेंढ में दबोच लिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि उसने पूछताछ में बताया कि वह एक लूट एवं हत्या की घटना को अंजाम देने जा रहा था।प्रभारी थानाध्यक्ष लालता प्रसाद यादव ने बताया कि दबोचा गया शातिर बदमाश के खिलाफ थाना में मारपीट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में कुल आठ मुकदमें पंजीकृत है। बताया कि उसकी काफी दिनों से तलाश की जा रही थी, उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले पकडा गया बदमाश आर्म्स एक्ट के मामलें में जेल काट कर आया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हुए चोर
Next: गायत्रीतीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चला विशेष शक्ति कलश रथ का हुआ भव्य स्वागत

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.