Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए डीएम ने दिया सख्त निर्देश

ब्यूरो 07-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230607-WA0010

गाजीपुर 07 जून, 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण (37 बिन्दु) मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार मे सम्पन्न हुई।

बैठक में उन्होने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए।
उन्होने जनपद के प्रत्येक पात्र परिवार के व्यक्तियों का गोल्डेन कार्ड बनाते हुए इसमे तेजी लाने तथा जनपद के झोला छाप चिकित्सालयों पर टीम बनाकर जॉच कर कार्यवाही की बात कही तथा आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड का लक्ष्य पूर्ण न होने पर योजना मे लगे 03 कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनो का त्वरित गति से निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओ का टीकाकरण एंव सहभागिता योजना में पात्र लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया।
उन्होने निर्देशित किया कि 60 वर्ष के व्यक्तियों को वृद्धा पेंशन से वंचित वृद्धा पेंशन भोगी को लाभ प्राप्त कराया जाय। उन्होने सभी अधिकारियो को निर्देशित किया कि पूर्वान्ह् 10.00 बजे से 12.00 बजे तक अपने कार्यालय उपस्थित रहेगे तथा आई जी आर एस पोर्टल को चेक करने के साथ-साथ आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। उन्होने निर्देशित किया कि गॉव में बने पंचायत भवन मे सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी बैठे। आवास, शौचालय, वृद्धा पेशन, राशन कार्ड, से सम्बन्धित पात्र को सही ढंग से चिन्हित किया जाय ताकि कोई छूटे न पाये। जल जीवन योजना को पूर्ण करने तथा उससे सम्बन्धित प्रत्येक घर पर र्बोड लगाने का निर्देश दिया। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया की अपने लक्ष्य को हर माह पूर्ण करें। निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनो का त्वरित गति से निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओ का टीकाकरण एंव सहभागिता योजना में पात्र लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया। आई0जी0आर0एस0 प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया कहा कि किसी दशा में कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, समेत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिस ब्लाक में कौशल विकास का सेन्टर नहीं खुला है वहाँ ब्लाक स्तर सेन्टर खोला जाय-डीएम
Next: बार एसोसिएशन द्वारा चल रहा कार्य बहिष्कार शर्त के साथ हुआ स्थगित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.