Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बार एसोसिएशन द्वारा चल रहा कार्य बहिष्कार शर्त के साथ हुआ स्थगित

ब्यूरो 07-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230607-WA0004

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय बार एसोसिएशन की बैठक तहसील परिसर स्थित बार सभागार में बुधवार को आहूत की गई। जिसमें तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व अधिकारियों व कर्मचारियों के मनमाने व्यवहार को लेकर चल रहे न्यायिक कार्य बहिष्कार के सम्बन्ध में तहसील के अधिकारियों व बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ हुए वार्ता के सम्बन्ध में चर्चा की गई।

बैठक में बार में अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कार्य प्रणाली सहित व्यवहार में सुधार लाने का आश्वासन मिला है। जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि बार एसोसिएशन जमानियां द्वारा चल रहा कार्य बहिष्कार इस शर्त के साथ स्थगित किया जाता है कि अगर 20 दिन के अन्दर कार्य व्यवहार में सुधार नहीं हुआ तो पुनः बैठक कर अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा और इसकी शिकायत पत्र के माध्यम से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जायेगा। इस अवसर पर उमाकांत द्विवेदी‚ प्रेम शंकर तिवारी‚ अशोक यादव‚ फैसल होदा‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ काजी शकील‚ मोहम्मद इमरान‚ बरजंगी यादव‚ उदय नारायण सिंह‚ मेराज हसन‚ कमलकान्त राय‚ अरविंद राय‚ रामजी राम आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे। संचालन सचिव अशोक कुमार सिंह ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए डीएम ने दिया सख्त निर्देश
Next: भाजपा की सरकार व्यापारियों की सच्ची हितैषी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.