Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाँव के लोगों ने सहयोग करने का किया वादा

ब्यूरो 27-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230627-WA0015

जमानियाँ (गाजीपुर)। मरकज़ी इस्लाह कमेटी कमसार-व-बार गंगा व कर्मनाशा पार का दौरा मौजा ताजपुर कुर्रा में मरकज़ी इस्लाह कमेटी के सदर जनाब हाजी तसौव्वर खाॅं के सदारत में मंगलवार को बैठक सम्पन्न हुआ।

कमेटी के अराकीन ने बारात पर रोक, दहेज पर प्रतिबंध व छेका की रश्म पर पुर्ण रुप से प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया। जिस पर गाँव के लोगों ने सहयोग करने का वादा किया। गाँव के लोगों ने गाँव की जैली कमेटी मरकज़ी इस्लाह कमेटी को सुपुर्द किया। ताजपुर कुर्रा के जैली कमेटी के नौमुन्तखिब सदर जनाब नियाज खाॅं साहब ने मरकज़ी इस्लाह कमेटी के सदर व सेक्रेटरी के साथ और ओहदेदारों का पुरतपाक खैरमकदम किया व गाँव के तरफ से आश्वस्त किया कि हम लोग इस्लाह के 15 नोकाती प्रोग्राम को तब तक मानते रहेंगे, जब तक इसमें कोई तरमीम नहीं हो जाती। वक्ताओं में मरकजी कमेटी के सदर हाजी तसौव्वर खाॅं, सेक्रेटरी अमजद खाॅं , अबुबकर खाॅं व मास्टर जमील खाॅं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रिजवान खाॅं उर्फ राजू भाई, शाहिद खाॅं, नियाज खाॅं साहब ने अपनी अपनी बात रखी। साथ में कबीर खाॅं, साजिद खाॅं व नौशाद खाॅं शामिल रहे। मिटिंग की सदारत हाजी मुस्ताक खाॅं व निजामत मास्टर इम्तियाज खाॅं ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद के विभिन्न घाटों का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण
Next: रूट मार्च कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाने व सुरक्षा का कराया गया एहसास

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.