जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार में शुक्रवार कि सुबह करीब 11 बजे विद्युत करंट लगने से एक युवक झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार स्टेशन बाजार में किराये का मकान लेकर फेरी का काम करने वाला शिवम (25) (मूल निवासी भागलपुर बिहार) अपने घर में टेबल फैन लगा रहा था। इसकी बीच अचानक उसे बिजली का जोर का झटका लगा और वह जमीन पर गिर गया। आस पास के लोगो ने उसे जमीन पर पड़ा देख शोर मचाया और उसे आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ रमेश रत्नाकर ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।