जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय खण्ड शिक्षा क्षेत्र के ग्राम दरौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय को एसडीएम हर्षिता तिवारी ने शुक्रवार को गोद लेने का एलान किया है। इससे पूर्व उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया तथा यहां की शिक्षा व व्यवस्था को सुदृढ करने का निर्णय लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को पढ़ाई जा रही पुस्तकों को देखा और बच्चों से सवाल-जवाब कर उनके प्रतिभा को परखने के साथ ही शिक्षाप्रद बाते की।
एसडीएम ने बताया कि मेरे द्वारा गोद लिये गये इस विद्यालय का कायाकल्प योजना के तहत यथाशीघ्र सुंदरीकरण होगा। प्रत्येक सप्ताह में एक दिन विद्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही बच्चों को मैं स्वयं पढ़ाऊंगी। इस विद्यालय को पूरे तहसील में मॉडल विद्यालय बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा, जिससे अगल-बगल के साथ-साथ पूरे तहसील के विद्यालय सीख लेंगे। उक्त मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम, शिक्षक परविन्द कुमार, संजय कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।