जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम लहुआर में मां भगवती स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में नाइट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को गाजीपुर बनाम सुहवल के बीच खेला गया।
फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में सुहवल की टीम ने 10 विकेट से मैच जीत कर कप अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि जनपद ईट निर्माता समिति के जिला उपाध्यक्ष बबलू राय ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।
फाइनल मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाली करते हुए गाजीपुर की टीम ने निर्धारित 08 ओवर में 06 विकेट खोकर 43 रन बनाया जबाब में सुहवल की टीम ने निर्धारित 08 ओवर में एक विकेट खोकर 43 रन ही बना सकी। जिससे मैच टाई हो गया। इसके बाद कमेटी ने 04 ओवर का मैच फिर से खेलाया। जिसमें गाजीपुर की टीम ने 07 विकेट खोकर 28 रन बनाते हुए जीत के लिए सुहवल की टीम को 29 रनों का लक्ष्य दिया। जबाब में सुहवल की टीम ने बिना विकेट खोये 05 ही गेद में 30 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले उप विजेता टीम के खिलाड़ी नदीम को मैन ऑफ द सीरिज तथा 4 छक्का मारकर खिताब अपने नाम करने वाले विजेता टीम के खिलाड़ी बोकारो को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। निर्णायक की भूमिका अब्दुल कादिर व राहुल यादव ने निभाया। उक्त मौके पर संतोष राय, अजमत खॉ, अनुज राय, बिट्टू यादव, विनोद वर्मा, रामदरश यादव, आनन्द यादव, शशिकांत आदि लोग मौजूद रहे।