गाजीपुर 08 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन/सम्भाजन के पश्चात जनपद के समस्त मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची तैयार की गई है, जिसका आलेख्य प्रकाशन 08.08.2023 को कर दिया गया है।
यह आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उप जिलाधिकारी/अपर उप जिलाधिकारी) के कार्यलय में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्रों (वी0आर0सी0) पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। आलेख्य प्रकाशन के दिनांक 08.08.2023 से 07 दिन तक (दिनांक 15.08.2023 तक) प्रकाशित रहेंगी। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि इस सूची पर कोई आपत्ति/सुझाव देना चाहे तो वे जिला निर्वाचन कार्यालय/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में दे सकते है। उक्त अवधि में प्राप्त आपत्ति/सुझावों का निस्तारण अयोग द्वारा निर्धारित मानक के अन्तर्गत जांचोपरान्त किया जायेगा। तदोपरान्त स्वीकृत हुए आपत्ति/सुझाव को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची में सम्मिलित करते हुए उस पर राजनैतिक दलों से विचार विमर्श के पश्चात मतदेय स्थलों के सूचियों को अन्तिम रूप दिया जायेगा।