Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

देशी तमन्चा व जिन्दा कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 08-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230808-WA0032

गाजीपुर। थाना बिरनों व नोनहरा पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों से 08.08.2023 को 01 अदद देशी तमन्चा 0.315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर के साथ एक-एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अ0पु0अ0 ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के कुशल मार्गदर्शन में 08.08.2023 को उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय हमराह के सेनोबांध चट्टी पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति बद्धोपुर नहर पुलिया के पास अवैध तमन्चा व कारतूस लिये हुए है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय हमराही कर्मचारीगण के मौके से प्रस्थान कर बद्धोपुर नहर पुलिया पहुँच कर उससे नाम पता पूँछा तो अपना नाम मंजूर पुत्र इकबाल अहमद निवासी ग्राम रसूलपुर व्यवहारा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ हालपता अलीपुर मदरा (चांदपार) थाना भुड़कुड़ा गाजीपुर उम्र करीब 35 वर्ष बताया है तथा जामा तलाशी से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुये समय करीब 04.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। थाना स्थानीय पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 96/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 ओमप्रकश यादव, हे0का0 जगदम्बा प्रसाद, का0 महिपाल गौड़ मौजूद रहे।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नोनहरा पुलिस ने 08.08.2023 को 01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व 01 अदद नाजायज जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ नोनहरा पोखरा के पास मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शौकत कुरैशी पुत्र आजम कुरैशी निवासी ग्राम नोनहरा को गिरफ्तार किया।    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 डाँ0 सत्येन्द्र कुमार यादव, का0 आदर्श यादव, का0 आनन्द राही मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद के समस्त मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित
Next: एक अभियुक्त को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए सुनाई सजा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.