जमानियाँ (गाजीपुर)। नगर स्थित लोदीपुर मोहल्ला में सोमवार की देर रात चोरों ने एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार नगर के लोदीपुर मोहल्ला निवासी रमेश कुमार जालान बीते 4 अगस्त को बैंगलोर अपने पुत्र के पास गये थे और मकान की देखरेख के लिए भाई महेश जालान को सुपुर्द किया गया था। भाई भी अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रतिदिन सुबह शाम मकान का ताला खोल कर देखते थे। मंगलवार की सुबह जब भाई महेश का पुत्र मकान को देखने पहुंचा तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दो कमरे की सभी अलमारी खुला और लॉकर टूटा हुआ था। जिसे बाद पुत्र ने अपने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। छोटे भाई दिनेश कुमार जालान ने बताया कि बडे भाई के अनुसार अलमारी में रखा करीब पौने 3 लाख का आभूषण सहित 1 लाख 80 हजार नगद चोरो ने चुरा लिया है। इस संबंध में कोतवाल महेन्द्र सिंह ने बताया कि लोदीपुर मोहल्ला निवासी रमेश जालान के यहां चोरी की सूचना मिली थी‚ वो अपने पुत्र के यहां गए हुए है। उनके परिवार के लोगों ने घटना की सूचना दी है लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।