गाज़ीपुर (8 अगस्त 2023)। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम 9 अगस्त से 30 अगस्त तक को सफल बनाने के लिए वेबीनार के माध्यम से बैठक कर उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया।
इसी क्रम में क्षेत्रीय निदेशक उत्तर प्रदेश श्रीकांत पांडे ने भी युवाओं से कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी कपिलदेव ने जनपद के युवाओं से अपील किया है कि गाजीपुर वीरों की धरती है। आजादी के अमृत काल में माटी का नमन एवं वीरों का बंदन करें। उन सभी ज्ञात अज्ञात शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनकी वीर गाथाओं को लोगों को सुनाया जाए जिससे उनके अंदर भी देश के ऊपर मर मिटने का जज्बा पैदा हो। 9 अगस्त को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में अमृत वाटिका मैं स्वतंत्रता सेनानियों तथा अन्य सुरक्षा सेवाओं में लगे शहीदों की याद में लगाए जा रहे हैं। शिला फलक में अवश्य भाग लें एवं सेल्फी लेते हुए कुछ फोटोग्राफ एवं तीस-तीस सेकंड तक के 2 वीडियो, कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण yuva.gov.in पर अपलोड करे।