मलसा (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम सभा भागीरथपुर में बाढ़ आपदा प्रबंधन के विषय में एक चौपाल का आयोजन मंगलवार को किया गया।
जिसमें उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने ग्रामीणों को बाढ़ आने पर उससे बचाव व अपने पशुओं के रख रखाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगर आप लोगों को कोई भी दिक्कत हो तो प्रशासनिक सहायता के लिए सरकार द्वारा दी गई मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने पास टॉर्च, मोमबत्ती, माचिस व हल्की-फुल्की दवा अपने पास रखें। जिससे समय आने पर उसका सदुपयोग किया जा सके। आपदा प्रबंधकों द्वारा बाढ़ में डूबे हुए लोगों के बचाव के गुर सिखाए गये तथा अगर हार्ट अटैक जैसी बीमारियां होती हैं तो उसके तत्काल उपचार की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर कानूनगो नसीम अहमद, क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार सोनकर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगीरथपुर राकेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य ललिता सिंह यादव, रामाश्रय शर्मा, सुरेंद्र यादव, सोबीन चौधरी, रामबचन पटेल, लल्लन यादव, आपदा मित्र चंद्रहास यादव, सुशील यादव, लाल चौधरी, विनय पटेल, सदानंद पटेल, केदार पटेल इत्यादि लोग मौजूद रहे।