Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भारत की आजादी में लाखों लोगों का योगदान शामिल है, लेकिन हम उनमें से कुछ चुनिंदा लोगों को ही जानते हैं-प्राचार्य प्रो. शास्त्री

ब्यूरो 09-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230809-WA0024

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय/हिंदू इंटर कालेज जमानियां गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में 91यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल पी.के.मिश्रा के निर्देशानुसार और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री के संयोजन में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स,एनएसएस और स्काउट गाइड के छात्र /छात्रों ने अमृत कलश हेतु मिट्टी का संग्रहण किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा (शास्त्री) ने छात्र छत्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी स्वतंत्रता के लिए हमारे कई वीर शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है। जिनमें से कुछ स्वतंत्रा सेनानी तो ऐसे हैं, जिनके बारे में देश के नागरिकों को मालूम नहीं है। वह आजादी की लड़ाई में कुर्बान हो गए और उनकी कुर्बानी के बारे में किसी कोई नहीं जानता है। उन्होंने आगे बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। इसी के साथ उनके नाम को एक स्मारक पट्टी पर अंकित भी किया जाएगा। भारत को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं, और आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में प्रधानमंत्री जी ने अमृत महोत्सव के समापन के लिए इस कार्यक्रम को शुरू किया है। एनसीसी प्रभारी कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी , लेफ्टिनेंट संतोष पाटिल , प्रथम आफिसर रामजी प्रसाद, प्रोफेसर अरूण कुमार डॉ संजय सिंह, डॉ राकेश सिंह, डॉ लालचंद पाल तथा महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यगण उपस्थित रहें। इस अवसर पर विकास कुमार सिंह, विशाल विंद, नरगिस, आशु यादव, रजनीश पासवान, अभिषेक तिवारी, प्रकाश सिंह यादव, चंदन कृष्ण कुमार, शिवम यादव, कनिका, अंजली चौहान, अनुराधा गुप्ता, धनश्याम, सूरज नर्गिस, ममता, खुशबू आदि उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाढ़ आपदा प्रबंधन के विषय में आयोजित चौपाल में सिखाएं गये गुर
Next: जन पंचायत में सपा नेताओं ने सुनी समस्या, सरकार पर लगाये गम्भीर आरोप

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.