Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एडीएम व नपा अध्यक्ष ने शिला फलकम का किया उद्घाटन

ब्यूरो 09-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230809-WA0021

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय नगर स्थित राजकीय बालिका इण्टर कालेज के मुख्य द्वार के पास रविवार को
‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी, नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने संयुक्त रूप से शिला फलकम का उद्घाटन किया।

इस दौरान एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति स्वतंत्रता दिवस का दिन यादगार बनाने के लिए भव्य तैयारी की जा रही है। देश के लिए अपने प्राण को न्योछावर करने वाले वीर सपूतों व स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए आज से राष्ट्रव्यापी “मेरी माटी मेरा देश” अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 9 से 30 अगस्त चलेगा। वीर शहीदों की याद में पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयेजित किये जायेगे। उक्त मौके पर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, उत्तरी मंडल अध्यक्ष नृपेंद्र उपाध्याय, तारकेश्वर वर्मा, संजय जायसवाल, विधानसभा संयोजक आईटी सेल संजीत यादव, राजू पांडे, संतोष गुप्ता, विजय शंकर राय, सभासद उमराव यादव, राकेश कुमार, दानिश, मनीष यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जन पंचायत में सपा नेताओं ने सुनी समस्या, सरकार पर लगाये गम्भीर आरोप
Next: जिलाधिकारी व नपा अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिलाफलकम् का किया उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.