Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जन पंचायत में सपा नेताओं ने सुनी समस्या, सरकार पर लगाये गम्भीर आरोप

ब्यूरो 09-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230809-WA0027

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्रान्ति दिवस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जमानियाँ विधान सभा में बुद्धवार को प्रत्येक सेक्टर स्तर पर जन पंचायत का आयोजन किया गया।

जिसमें पार्टी नेताओं ने सपा कार्यकाल की उपलब्धियों व भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाया तथा
जनता के मन की पीड़ा और व्यथा को जानने का प्रयास किया। इस कड़ी में रघुनाथ बाँड, महली, गहमर, मगरखाई में आयोजित जनपंचायत में स्थानीय लोगों ने समस्याओं को गिनाया।

जन पंचायत को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि जमानियाँ विधानसभा में 40 सेक्टर है। प्रत्येक सेक्टर में जिम्मेदार नेता जन पंचायत के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुनकर उसके निदान के लिए हर सम्भव प्रयास करेगें। आज जनता भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों के कारण हताश और उदास है। बेरोजगारी, महंगाई और दलाली तेजी से बढ़ रही है तथा कानून व्यवस्था पूरी ध्वस्त हो चुका है। चोरी, छिनौती तथा महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। इन बुनियादी जरूरतों व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के बजाय यह सरकार केवल समाज में नफ़रत का बीज बो कर अपना उल्लू सीधा करने में लगी हुई है। विधायक निधि में भी जीएसटी लगाया जा रहा है जिससे विकास कार्य प्रभावित होना तय है। जनता को समझना होगा कि कौन अपना है और कौन पराया। समाजवादी सरकार हमेशा बुनियादी और जनता की जरूरतों को पूरा करने का काम किया है। जनता को बेहतर सुविधा देने के लिए विधायक ओमप्रकाश सिंह विपरीत परिस्थिति में भी लगातार सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने में लगे हुए है। एक वर्ष के अन्दर विधानसभा के ज्यादातर जर्जर सड़कों का कायाकल्प किया जा चुका है। जो सड़के अभी तक नहीं बन पाई है उनका भी स्टीमेंट भेजा गया है शीघ्र ही उनका भी कायाकल्य किया जायेगा। पम्प कैनाल पूरी क्षमता के साथ चलवाया जा रहा है ताकि टेल तक पानी पहुँच सके और हमारे किसान भाईयों के चेहरे पर मुस्कान आ सके। जहाँ पानी की ज्यादा समस्या है वहाँ ट्यूबेल लगवाकर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रान्सफार्मर की क्षमता वृद्धि सहित जर्जर तार तथा अन्य जरूरी कार्यो को पूरा करने का प्रयास जारी है। जिससे हमारा क्षेत्र खुशहाल हो सके।

उक्त मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, शशिकांत सरोज यादव, उमेश यादव बबलू, हेराम सिंह, पूर्व प्रधान दुर्गा चौरसिया, पूर्व प्रधान विजय यादव, सुरेश यादव, रमानन्द यादव, मोहनलाल यादव, साहब यादव, जगतू यादव, सुरेश दूबे, विनोद यादव, कृपा शंकर यादव, बालेश्वर विन्द, प्रमोद यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भारत की आजादी में लाखों लोगों का योगदान शामिल है, लेकिन हम उनमें से कुछ चुनिंदा लोगों को ही जानते हैं-प्राचार्य प्रो. शास्त्री
Next: एडीएम व नपा अध्यक्ष ने शिला फलकम का किया उद्घाटन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.