Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कांग्रेसी नेत्री का जाना हाल

ब्यूरो 27-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230827-WA0008

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर मोहल्ला में कांग्रेस नेत्री के साथ हुए तेजाब कांड की सूचना जैसे ही कांग्रेस के पदाधिकारियों को हुई तो एक एक कर नेता उनके घर देर रात पहुंचे और उनका हाल जाना।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव अहमद शमशाद उनके घर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली और कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही। उन्होंने बताया कि गायत्री देवी कांग्रेस कि टिकट पर नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रही है। उनके ऊपर हमला कांग्रेस पार्टी पर हमला से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि गायत्री महिला है और उसे अकेली या अबला समझने का कोई भूल न करे। उन्होंने कहा कि इसकी न्यायिक जांच होना चाहिए। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने स्वागत समारोह में कहा था कि कांग्रेस पार्टी के किसी भी सदस्य के साथ यदि कोई अन्याय होगा तो उसके साथ पार्टी दमदारी से खड़ी रहेगी। इस अवसर पर कांग्रेस के नेता जावेद खान‚ मक्खन वर्मा‚ तस्सवर खान‚ कमला यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: माॅ गंगा की आरती के पश्चात विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया शिव भक्तों को प्रसाद का वितरण
Next: जन आरोग्य मेले में 65 मरीजों का हुआ इलाज

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.