Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

माॅ गंगा की आरती के पश्चात विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया शिव भक्तों को प्रसाद का वितरण

ब्यूरो 27-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230827-WA0014

जमानियाँ (गाजीपुर)। मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वावधान में जमदग्नि-पशुराम घाट पर सावन माह के अंतिम सोमवार पर जल भरने आये कावरियों के लिए रविवार की देर शाम माँ गंगा की आरती के पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर भण्डारे का शुभारंभ किया गया और अपने कर-कमलों से प्रसाद का वितरण किया।

माँ गंगा की आरती करते विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह
माँ गंगा की आरती करते विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह

श्रावण मास में कांवरियों की सेवा भाव व पुण्य कार्य की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने समिति के लोगों का उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि इस पुनीत कार्य में हर सम्भव मदद देना हमारा परम कर्तव्य है। देशी पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए जमदग्नि-परशुराम गंगा घाट का पक्कीकरण किया गया तथा इस घाट को सुन्दर व आकर्षक बनाने के लिए कार्य योजना तैयार किया जा रहा है साथ ही घाट के पास स्थित मंच के निर्माण लिए विधायक निधि से धन स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही यह कार्य योजना मूर्त लेगा, जिससे नगर सहित क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिल सकेगा।

माँ गंगा के चित्र पर पुष्पांजलि करते विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह

घाट पर मौजूद सभी कांवरियों व आमंत्रित अतिथि का समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा जी ने आभार प्रगट किया। ज्ञात हो क्षेत्र के महेवा ग्राम स्थित महेश्वर धाम शिव मंदिर व बिहार प्रान्त के ग्राम वैधनाथ स्थित शिव मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में स्थित शिवालयों पर जल चढ़ाने के कांवरियो का कई जत्था दूर-दराज से जमदग्नि-पशुराम घाट पर जल भरने के लिए आता है। अंतिम सोमवारी को कांवरियों का जत्था शिव व पार्वती की झांकी के साथ डीजे के धुन पर बोल बम का उद्घोष करते हुए जल भरी के लिए गंगा घाट का आया। झांकी नगरवासी व क्षेत्रीय लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा। जगह-जगह समाज सेवियों ने स्टॉल के द्वारा पानी, चाय, फल व पूडी सब्जी की व्यवस्था किये थे। कांवरियों को रहने व भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा किया जाता है। उक्त मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रविरंजन, पूर्व प्रधान हरवंश यादव, मनोज यादव, अनिल यादव, कलाम खाँ, वैंकेटेश्वर जायसवाल, गोपाल जायसवाल, सभासद प्रमोद यादव, हर्ष जायसवाल, मनीष पटवा, सोनू पटवा, सतीश वर्मा, दिलीप वर्मा, सोनू गुप्ता, बेचन चौधरी, जानी शर्मा, सागर वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिठाइयों में मिलावट का संदेह होने पर जाँच हेतु भेजा गया खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला
Next: कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कांग्रेसी नेत्री का जाना हाल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.