Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न

ब्यूरो 10-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231010-WA0020

गाजीपुर ।  निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना, क्रियान्वयन तथा संचालन प्रबन्धन हेतु जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने उपस्थित पशु चिकित्सकों एवं खण्ड विकास अधिकारियों से अब तक कितने पशुओ को चिन्हित कर पशुपालकों को सुपुर्द किए गए हैं एवं कितने पशुओ को आश्रय स्थल मे रखा गया है एवं कितने गोवंश आश्रय स्थल बनाये गये गये, की जानकारी ली। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहभागिता योजना में जरूरतमंद परिवारो में दुधारू पशुओ की सुपुर्दगी की जाये तथा उसका समय से भुगतान भी किया जाय।

बैठक में मुख्य पशु चकित्साधिकारी ने बताया कि अबतक 57 स्थायी/अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बनाये गये है जिसमें कुल 8130 पशु संरक्षित किये गये है तथा 960 पशुओ का सहभागिता योजना में जरूरतमंद परिवारो को दिया गया है।
जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारियों एंव खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि गो-आश्रय स्थलो पर पशुओ की बराबर वेरिफिकेशन, किया जाय। जहां-जहा चारागार की जमीने चिन्हित की गयी है वहां पशुओ के लिए हरे चारे उगाये जाये। सभी पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी एक अभियान चलाकर छुट्टा पशुओ का संरक्षित करे किसी भी दशा मे कोई भी पशु सड़को या रास्तो में विचरण करते न पाये जाये अन्यथा आप इसके स्वयं जिम्मेदार होगे।

यदि किसी पशु के मृत्यु के बाद भी उसका भुगतान किया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही तय है। उन्होने निर्देश दिया कि सहभागिता योजना के तहत पशुपालको मे दिये जाने वाले भुगतान समय से किया जाये। इसमे लापरवाही क्षम्य नही होगी। पशुओ को हरा चारा, पानी समय से टीकाकरण किया जाय साथ ही गोआश्रय स्थलो पर पानी, साफ-सफाई की व्यवस्था रखी जाय। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/पंचायत, एवं अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टी०बी० मुक्त भारत के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में हुआ संपन्न
Next: छात्रवृत्ति विवरण क्रियान्वयन हेतु समय सारणी शासन द्वारा की गई जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.