Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रवृत्ति विवरण क्रियान्वयन हेतु समय सारणी शासन द्वारा की गई जारी

ब्यूरो 10-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर ।  शैक्षिक सत्र् 2023-24 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) वितरण के क्रियान्वयन हेतु समय सारिणी शासन द्वारा जारी किया जा चुका है, जिसमें पूर्वदशम् विद्यालयों का मास्टर डाटावेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने, छात्रवृत्ति वितरण करने आदि का संशोधित समय-सारणी जारी किया गया है। निर्गत समय सारिणी के अनुसार दिनांक 07 अगस्त, 2023 से 30 सितम्बर, 2023 तक मान्यता प्राप्त नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटावेस में सम्मलित होने के लिए आवेदन करने, पासवर्ड प्राप्त करना एवं संस्थाओ  द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किये जाने आदि सम्बन्धित कार्यवाही की जानी है, तथा छात्र-छात्राओं द्वारा 10 नवम्बर, 2023 तक छात्रवृत्ति आनलाईन आवेदन पत्र भरा जाना, ऑनलाइन आवेदनपत्र की हार्ड कापी छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित अभिलेखों संलग्नकों सहित विद्यालय पर जमा करने की अन्तिम तिथि आवेदन पत्र भरने के 07 दिन के अन्दर, विलम्बतम 20 नवम्बर, 2023 तक, छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन भरे गये आवेदनपत्र की हार्ड कापी वांछित अभिलेखों संलग्नकों से मिलान करते हुए विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 22 नवम्बर, 2023 निर्धारित किया गयी है। उन्होने जनपद के समस्त पूर्वदशम् शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि उपरोक्त समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति सम्बन्धी समस्त कार्यवाही पूर्ण करनेे का कष्ट करें, ताकि समय से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न
Next: बालिकाओं के लिए आयोजित किए गए विभिन्न प्रकार के खेल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.