जमानियां। कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व संबंधित भूमि विवाद तथा अन्य मामलों की सुनवाई हुई।
उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने दूर दराज से आए फरियादियों की फरियाद सुनी और यथोचित निस्तारण किया।इस दौरान सर्वाधिक जमीन से संबंधित मामले पहुंचे। अधिकारियों ने मातहतों को प्राप्त शिकायती पत्रों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। थाना कोतवाली पहुंचकर फरियादियों द्वारा दी गई दो शिकायतें दर्ज हुई। इस दौरान दो शिकायत दर्ज हुईं। जिसमें कमौले पर ही निस्तारण हुआ। थाना दिवस पर मौजूद उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी ने सभी मौजूद राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया कि फरियादियों द्वारा राजस्व संबंधित दो शिकायत दी। जिसका मौके पर एक का निस्तारण की गई। तथा शेष एक के लिए कार्यवाही जा रही है। मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर दिग्विजय नाथ तिवारी सहित क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो मौजूद रहे।