जमानिया। दानापुर रेल प्रखंड के दरौली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह करीब 8 बजे डाउन ट्रैक पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पर दरौली रेलवे स्टेशन स्थित टिकट काउंटर के पास रेलवे ट्रैक पार कर रही अज्ञात 48 वर्षीय महिला डाउन लाइन पर आ रही तेज रफ्तार जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना जीआरपी दिलदारनगर को दी। जिस पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया और उसकी शिनाख्त में जुट गई‚ लेकिन महिला कि शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद जीआरपी ने महिला को मोर्चरी हाउस भिजवा दिया।