जमानिया। क्षेत्र के महली गांव निवासी लेफ्टीनेंट अनिकेत दुबे का प्रथम जनपद आगमन पर मंगलवार को जोरदार स्वागत किया गया। बीते 9 तारीख को लेफ्टिनेंट पद प्राप्त हुआ था। उनकी नियुक्ति पर परिजनों में खुशी है। इसके अलावा उनके माता-पिता को भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
अनिकेत के पिता मनोज कुमार दूबे उत्तराखंड के हल्द्वानी में आर्मी के सुबेदार पद पर है जबकि मां किरन दूबे गृहणी है। अनिकेत ने क्षेत्र के रेवतीपुर गांव से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और अपने पिता के साथ चला गया। जिसके बाद उसने केन्द्रीय विद्यालय गेंगटॉक से वर्ष 2017 में हाईस्कूल और केन्द्रीय विद्यालय लखनऊ से वर्ष 2019 में इंटर की परीक्षा पास की। जिसके बाद उसने एनडीए और टीईएस (टेक्निकल इंट्री स्कीम) की परीक्षा प्रथम बार दी। प्रथम प्रयास में ही उसे दोनों ही परीक्षा में पास हो गया। ज्ञात हो कि इंडियन आर्मी 12वीं पास युवाओं के लिए टेक्निकल एंट्री स्कीम / टीईएस कोर्स के माध्यम से भर्ती करती है, आर्मी द्वारा निर्धारित कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवार को सेना में सीधे लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति दी जाती है। अनिकेत ने एनडीए को छोड़ कर टीइएस (टेक्निकल इंट्री स्कीम) को चुना और ओटीए (ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी) में दाखिला लिया और एक वर्ष तक बिहार के गया में प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसके बाद उन्हें सीएमइ (कॉलेज ऑफ मिलेटरी इंजयरिंग) पूणे भेजा गया। जहां तीन वर्ष तक प्रशिक्षण हुआ और फिर उन्हें गया भेज दिया गया। जहां 9 दिसंबर को पास आउट परेड में उनको लेफ्टिनेंट की उपाधि प्रदान की गई और उसे आर्टिलेरी रेजिमेंट मिला है। जनपद आगमन के बाद उन्होंने रेवतीपुर गांव के मंदिर में परिजनों के साथ पूजा अर्चना की। उनके माता-पिता को भी बधाई देने वालों का तांता पूरे दिन लगा रहा। इस अवसर पर मुरलीधर दूबे‚ संजय दूबे‚ मनीष तिवारी‚ प्रमोद तिवारी‚ रजनीश दूबे‚ दीपक दूबे‚ प्रिंस दूबे‚ शुभम दूबे‚ राघवेन्द्र सिंह‚ संतोष पाण्डेय‚ संजय यादव‚ प्रेम शंकर‚ अजय कुमार आदि मौजूद रहे।