Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अज्ञात पथराव से बाल बाल बचे यात्री

ब्यूरो 12-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231212-WA0008

गाजीपुर। छपरा वाराणसी रेल खंड के गाजीपुर घाट व गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के किलोमीटर संख्या 125 से 126 मध्य करीब समय 00.05 बजे गाड़ी संख्या 20505 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रन थ्रू पास हो रही थी कि कोच संख्या ए-1 बर्थ नंबर 23 के पास के शीशा पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर मारने के कारण कोच का शीशा टूट गया है। गाड़ी का ठहराव गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर नहीं था वह गाड़ी वहां से अपने गंतव्य को प्रस्थान की थी। उक्त प्रकरण में अभी तक किसी के घायल के होने की सूचना नहीं है उक्त घटना को लेकर स्थानीय आरपीएफ थाना गाजीपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 528/2023 धारा 153 रेलवे अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया है, प्रकरण में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आरपीएफ,जीआरपी, स्वाट/सर्विलांस प्रभारी मय टीम व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय टीम के साथ घटना का निरीक्षण किया गया तथा मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जा रहे है एवम अन्य के लिए प्रयास किया जा रहा है, तथा आस-पास के लोगों से घटना व आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है, शीघ्र ही घटना का अनावरण करते हुए आरोपियों की पहचान करके उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लेफ्टिनेंट बन क्षेत्र के लाल ने बढ़ाया मान
Next: कार्य में लापरवाही होने पर लगी बीएलओ की क्लास

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.