Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

02 जनवरी 2024 तक आवेदन पत्र जाएंगे भरे

विशेष संवाददाता 30-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र् 2023-24 में पिछड़ी जाति पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत वर्तमान मेें छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरे जाने एवं विद्यालय द्वारा सत्यापित एवं अग्रसारित किये जाने की कार्यवाही चल रही है, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा 02 जनवरी, 2024 तक आवेदन पत्र भरे जाने है तथा विद्यालय द्वारा इन आवेदन पत्रों को सत्यापित करते हुए अग्रसारित किये जाने की अन्तिम तिथि 15 जनवरी, 2024 शासन द्वारा निर्धारित की गयी है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सच्चिदानन्द तिवारी गाजीपुर ने सूचित किया कि पिछड़ी जाति पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत जिन पात्र छात्रों द्वारा अभी तक छात्रवृत्ति आवेदन पत्र नहीं भरे गये है वह 02 जनवरी, 2024 तक आवेदन पत्र आनलाइन भरते हुए, विलम्बतम 06 जनवरी, 2024 तक सम्बन्धित विद्यालय पर आनलाइन आवेदन पत्र समस्त संलग्नकों सहित जमा करना सुनिश्चित करें, इसके उपरान्त छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पत्र नहीं भरे जा सकेगें, और वह छात्रवृत्ति योजना से वंचित हो जायेगें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्रामीण खेल प्रतियोगिता हुई संपन्न
Next: जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियो को दी नौ वर्ष की शुभकामनाए

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.