Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्रामीण खेल प्रतियोगिता हुई संपन्न

ब्यूरो 30-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि० दल अधिकारी सुरेन्द्र ने बताया कि ग्रामीण लीग के अन्तर्गत जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक -29 व 30 दिसम्बर, 2023 को नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार, गाजीपुर के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीया श्रीमती सरिता अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष, गाजीपुर के कर कमलो द्वारा फीता काट कर किया गया. खेल का संचालन सुरेन्द्र जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा किया गया, एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती विधा में सबजूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी। विजयी खिलाड़ियों को प्रणाण-पत्र एवं पुरस्कार का वितरण माननीया अध्यक्ष द्वारा देकर सम्मानित किया गया। कबड्डी सबजूनियर बालक वर्ग में मुहम्मदाबाद प्रथम सदर द्वितीय वहीं बालिका वर्ग में कासिमाबाद प्रथम व मुहम्मदाबाद द्वितीय रही। वालीबाल सीनियर में भांवरकोल ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग बालिका में भदौरा प्रथम रही। सबजूनियर बालक वर्ग 100 मी० दौड़ में मोहित प्रसाद रेवतीपुर प्रथम, 800 मी० दौड़ में अनिल विन्द कासिमबाद प्रथम, जूनियर बालक वर्ग 100 मी० दौड़ में सत्यानंद कुमार करण्डा प्रथम, 200 मी0 में अखिलेश यादव करण्डा प्रथम, 400 मी० में आदित्य सिंह करण्डा प्रथम, 1500मी0 में पवन राजभर रेवतीपुर प्रथम, सीनियर बालक वर्ग 100 मी0 में सिद्धार्थ राजपूत देवकली प्रथम, 200 मी० में सुरेन्द्र यादव बाराचवर प्रथम, 400 मी0 में रियासत अंसारी मनिहारी प्रथम, 1500 मी० में मोहन यादव करण्डा प्रथम, सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मी० दौड़ में प्रिती कुमारी रेवतीपुर प्रथम, 800 मी0 में आरती यादव रेवतीपुर प्रथम, जूनियर बालिका वर्ग 100 मी० में सुमन विन्द कासिमाबाद प्रथम, 400 मी0 दौड़ में अन्नू मुहम्मदाबाद प्रथम, सीनियर बालिका वर्ग 100 में नीलू विश्वकर्मा सादात प्रथम। इस कार्यक्रम में श्री अमरनाथ कुशवाहा, पटल सहायक, कुव सिन्धुजा यादव, बी०ओ० सदर, श्री रविशंकर प्रसाद बी०ओ०, बिरनो, श्री अखिलेश यादव बी०ओ० सादात, मु० वकार खॉन बी०ओ० जमानिया, चन्द्रकान्त यादव बी०ओ० करण्डा, किशनचन्द बी०ओ० भदौरा, कु० आंचल सिंह बी०ओ० देवकली, योगेन्द्र राम, सिद्धार्थ कुशवाहा, राजेश पासवान, रामअवध यादव, विजय कुशवाहा, कुश्ती संघ के कमलेश यादव, अजय विन्द, एथलेटिक्स के अमरजीत, विनोद, कबड़डी के निर्णायक रामअधार यादव, कन्हैया यादव, संगीता, अंजली चन्द्रभान सिंह सेवानिवृत्त व्यायाम प्रशिक्षक का विशेष सहयोग रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्य विकास अधिकारी ने दो दिवसीय मेले का किया समापन
Next: 02 जनवरी 2024 तक आवेदन पत्र जाएंगे भरे

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.