Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन कर भी राष्ट्र की सेवा में निभाया जा सकता है अपना योगदान -श्याम जी यादव

ब्यूरो 03-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240303-WA0015

जमानिया। क्षेत्र के दरौली गांव स्थित रामकली महिला महाविद्यालय में रविवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कि सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन किया गया। जिसमें छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव विशिष्ठ अतिथि चंदा यादव एवं महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ हरिशचन्द्र सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। जिसमें बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जोश और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएचओ श्याम जी यादव ने कहा कि राष्ट्र की सेवा, एक योजना बना कर करना ही “राष्ट्रीय सेवा योजना” है। जिसके तहत समाज में विभिन्न प्रकार के कार्य कर सकते है। हम वर्दी पहन कर ही राष्ट्र की सेवा कर सकते है ऐसा नहीं है हम अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन कर भी राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दे सकते है। प्रबंधक डॉ हरिश्चन्द्र सिंह ने कहा कि इस शिविर के तहत सात दिनों में स्वयंसेवी पर्यावरण, सड़क सुरक्षा, मतदान जागरूकता, नशा निवारण, प्राकृतिक खेती, प्राकृतिक आपदा, स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, साइबर सुरक्षा, डिजिटल इंडिया, एड्स जैसे विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रमों में होंगे। कार्यक्रम के आखिर में महाविद्यालय की प्राचार्य डा ज्योत्सना पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुमन यादव‚ कमलेश कुमार सिंह, अभय पांडेय, राम आशीष सिंह, संदीप कुमार, आलोक कुमार सिंह, चंदा यादव, निशू यादव आदि सहित महाविद्यालय की छात्रा एवं ग्रामीण अभिभावक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धनराशि आनेे के साथ ही राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में निर्माण कार्य होगा प्रारंभ
Next: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का किया गया शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.