Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का किया गया शुभारंभ

ब्यूरो 03-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240303-WA0018

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन रविवार को किया गया।
शिविर के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विजय श्याम पांडेय, महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य डॉ मदन गोपाल सिन्हा,आइक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार, जितेन्द्र कुमार ग्राम प्रधान करजही द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। स्वयं सेविका खुशी जायसवाल ने स्वागत की एवं नाजिया परवीन द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विजय श्याम पांडेय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो.डॉ अरुण कुमार ने स्वयं सेवक व सेविकाओं को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी और रासेयो के इतिहास से स्वयंसेवकों को परिचित करवाया। वहीं महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य मदन गोपाल सिन्हा ने अपने वक्तव्य में शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का अच्छा माध्यम है। शिविर के दौरान विद्यार्थी श्रमदान का महत्व सीखते हैं। अनुशासित जीवन जीते हैं, विद्यार्थी ग्रामीण विकास में अपना योगदान देने का प्रयास करें। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने शिविरार्थियों को रा से यो के सिद्धांत वाक्य मुझको नहीं तुझको यह सिद्धांत वाक्य प्रजातांत्रिक ढंग से रहने का सार बताता है। कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक तिवारी सिंह ने शिविरार्थियों रा से यो के उद्देश्य के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ विजय श्याम पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना में आत्म नियंत्रण व प्रबंधन की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार यादव, डॉ मदन गोपाल सिन्हा, डॉ राकेश कुमार सिंह,वीरेंद्र कुमार, खुशी जायसवाल, रिया शर्मा, अमरेन्द्र पांडेय व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन कर भी राष्ट्र की सेवा में निभाया जा सकता है अपना योगदान -श्याम जी यादव
Next: पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस प्रशासन ने किया रूट मार्च

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.