Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस प्रशासन ने किया रूट मार्च

विशेष संवाददाता 03-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240303-WA0019

जमानियां। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन ने रविवार को रूट मार्च किया।

तहसील क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों को ध्यान में रखते हुए डोमिनेशन /रूट मार्च का नेतृत्व उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी‚ पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने किया। पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ रूट मार्च नगर के कस्बा बजार सहित देवैथा‚ स्टेशन बाजार आदि इलाकों में किया गया। प्रशासन की ओर से भय मुक्त वातावरण में चुनाव कराने के लिए रूट मार्च किया गया। रूट मार्च के माध्यम से मतदाताओं को सुरक्षा का एहसास कराया गया और अधिकारियों ने अपील की कि किसी से बिना डर–भय के मतदान करें। कोई प्रलोभन देता है या डराने का प्रयास करता है तो पुलिस को सूचना दें। पुलिस कार्रवाई करेंगी। उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार एंटी सोशल गतिविधि की जानकारी दें ताकि समय रहते इस पर लगाम लगाया जा सकें। अवसर पर उपनिरीक्षक संदीप कुमार, उपनिरीक्षक सुनील कुमार,उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्या,उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, मोहम्मद शाहिद, रतन कुमार आदि सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का किया गया शुभारंभ
Next: क्षेत्र की बेटी ने एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.