Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कांग्रेस ने सीएम के वादे को बताया झूठा आश्वासन

ब्यूरो 06-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240306-WA0008

गाजीपुर। किसानों को मुख्यमंत्री द्वारा झूठा आश्वासन दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन।ओलावृष्टि पीड़ित किसानों को 24 घंटे में मुआवजा देने की सीएम घोषणा के बाद अब तक मदद न मिलने पर धरना।

जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 6 फरवरी, बुधवार को उत्तर प्रदेश के ओला वृष्टि पीड़ित किसानों के पक्ष में जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में जोरदार धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल यूपी को संबोधित एक पत्रक मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी, गाजीपुर को सौंपा गया है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस द्वारा ये मांग की गई है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसानों को 24 घंटे में मुआवजा देने की घोषणा के बावजूद अभी तक कोई सरकारी मदद पीड़ित किसानों को नहीं मिली है, जिसके लिए आज कांग्रेस पार्टी जिला मुख्यालय पर किसानों के हित में धरना प्रदर्शन कर रही है। हमारी ये मांग है कि अविलंब पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा की जाने वाली घोषणाएं महज जुमला बन कर रह जा रही हैं, जल्द ही पीड़ित किसानों को मुआवजा मिले अन्यथा कांग्रेस पार्टी इसके लिए बड़ा आंदोलन करने पर विवश होगी। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने बताया कि ओलावृष्टि से पीड़ित किसान सीएम योगी जी की घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक मदद मिल नहीं सकी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, महबूब निशा सुमन चौबे एवं राम नगीना पांडे, हामिद अली, राजेश गुप्ता, कुसुम तिवारी ,दिव्यांशु पांडे, धर्मेंद्र, मोहम्मद राशिद, मिलिंद सिंह, माधव कृष्ण, रईस अहमद, अखिलेश यादव ,राहुल कुशवाहा ,विनोद सिंह, जमुना शर्मा, आशुतोष सिन्हा ,देवेंद्र कुमार सिंह, विजय, लखन श्रीवास्तव ,शमीम, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, शंभू सिंह कुशवाहा, सुधांशु तिवारी, अनुराग पांडे, जितेंद्र कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कम प्रतिशत मतदान वाले विधानसभा मे मतदाता जागरूकता वैन करेगी भ्रमण
Next: कोषागारों द्वारा किसी भी भुगतान हेतु चेक नही किया जाएगा अब जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.