Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने सीआईएसएफ बल के साथ किया पैदल गस्त , आमजन से किया संवाद

ब्यूरो 15-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240315-WA0020

गाजीपुर।  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पूरे देश में लागू सिटीजनशीप अमेंडमेंट एक्ट (सीएए) , जुमे की नमाज तथा आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत केंद्रीय बल सीआईएसएफ के अधिकारियों तथा जवानों के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में मय फोर्स पैदल गस्त/रूट मार्च किया गया। गस्त के दौरान महोदय द्वारा शहर के आम जनमानस से संवाद भी किया गया।संवाद के दौरान महोदय द्वारा सभी को आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को प्रेरित करते हुए महोदय द्वारा उन्हें इस चुनाव प्रक्रिया में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।गस्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर,क्षेत्राधिकारी नगर,केंद्रीय बल सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय फोर्स उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रदेश स्तरीय रोवर्स एवं रेंजर्स प्रतियोगिता में चैम्पियन टीम का अभिनन्दन
Next: खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु किया गया निर्देशित

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.