Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु किया गया निर्देशित

ब्यूरो 15-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240315-WA0033

गाजीपुर।  आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदया, गाजीपुर के आदेश के अनुपालन में दिनांक 15.03.2024 को सहायक आयुक्त (खाद्य) वाराणसी मण्डल, वाराणसी द्वारा प्रदत्त एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से सैदपुर तहसील जनपद गाजीपुर में विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 50 नमूनें जॉच किये गये। विवरण निम्नवत है जिमसें तहसील सैदपुर पहाड़पुर गाजीपुर में एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से मिल्क का 01 नमूना, मिल्क प्रोडक्ट का 03 नमूना, मिल्क स्वीट का 15 नमूने, अन्य स्वीट्स के 5 नमूनें, अनाज के 03 नमूनें, मसाला के 07 नमूने, दाल के 6 नमूनें, खाद्य तेल के 03 नमूने, नमक का 02 नमूना, एवं अन्य खाद्य पदार्थ लाल चटनी का 01 नमूना, हरी चटनी का 01 नमूना, दही बड़ा का 01 नमूना एवं चायपत्ती का 01 नमूना कुल 49 नमूनें जॉच किये गये जिनमें से मिल्क स्वीट के 07 नमूनें में (स्टार्च) बाह्य पदार्थ युक्त, अन्य स्वीट्स का 01 नमूना एवं अन्य खाद्य पदार्थ लाल चटनी व हरी चटनी के 01-01 नमूना में सिन्थेटिक कलर पाया गया। मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जॉच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया तथा मौके पर उपस्थित आम जनमानस को खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। एफ0एस0डब्ल्यू वैन का संचालन, श्री समला प्रसाद यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एवं श्री मो0 हनीफ लैब टेक्नीशियन द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने सीआईएसएफ बल के साथ किया पैदल गस्त , आमजन से किया संवाद
Next: मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, अनियमितता है चिंताजनक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.