Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फाइलेरिया का ही अन्य रूप है हाइड्रोसिल- जिला मलेरिया अधिकारी

ब्यूरो 18-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240318-WA0011

गाजीपुर।  जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदाबाद पर सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत हाइड्रोसील उपचार के लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल की उपस्थिती में हाइड्रोसील ग्रसित आठ रोगियों की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। उन्होंने बताया कि पूर्व में चिन्हित किए गए फाइलेरिया हाइड्रोसील रोगियों का निरंतर इलाज किया जा रहा है। सोमवार को सीएचसी मोहम्मदाबाद में सर्जन डॉ आशुतोष गुप्ता के द्वारा हाइड्रोसील के आठ रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया।

जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हाइड्रोसील पुरुषों को प्रभावित करने वाली एक मच्छर जनित बीमारी है। यह फाइलेरिया का ही एक रूप है और ऑपरेशन से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। इसमें अंडकोष में पानी भर जाता है। दूसरे शब्दों में समझें तो हाइड्रोसील अंडकोष में सूजन का एक प्रकार है। यह अंडकोष के आसपास द्रव की एक पतली लाइनिंग जमा होने के कारण होता है। यह समस्या आमतौर पर नवजात शिशुओं में देखने को मिलती है। हालांकि 40 साल की उम्र के बाद यह वयस्क पुरुषों को भी प्रभावित कर सकती है। हाइड्रोसील आमतौर पर दर्दनाक या हानिकारक नहीं होता है। लेकिन अगर अंडकोष में दर्द रहित सूजन, चलने फिरने में परेशानी साथ ही उल्टी या दस्त आना, बुखार आना, कब्ज होना, अंडकोष में भारीपन महसूस होना, आकार बढ़ना आदि है तो डाक्टर से जरुर संपर्क करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में 456 हाइड्रोसील के रोगी हैं, जिसमें से 212 रोगियों का उपचार हो चुका है। शेष रोगियों के उपचार की प्रक्रिया चल रही है।
इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र यादव, बायोलोजिस्ट अशोक मौर्य, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक संजीव कुमार, फार्मासिस्ट इमरान, पाथ के जिला समन्वयक अरुण कुमार एवं सीफार संस्था के जिला प्रतिनिधि संजय सिंह एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सौहार्दपूर्ण माहौल में आगामी त्योहार मनाने हेतु जिलाधिकारी ने किया प्रेरित
Next: मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य पदार्थों के नमूने किए गए संग्रहित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.