Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य पदार्थों के नमूने किए गए संग्रहित

विशेष संवाददाता 18-03-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240318-WA0012

गाजीपुर।  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर प्रदेश में आगामी होली पर्व के अवसर पर जनपद में आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0पी0 सिंह नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के प्रवर्तन दल ने दिनांक 17.03.2024 व 18.03.2024 को छापा मारकर निरीक्षण करते हुए जॉच हेतु खाद्य पदार्थों के 06 नमूनें जॉच हेतु संग्रहित किये गये एवं खाद्य पदार्थ रंगीन चुस्की 70 किलोग्राम रू0-1050/- विनष्ट कराया गया, विवरण निम्नवत है-दिनांक 17.03.2024 को घुरनपुर गाजीपुर स्थित जितेन्द्र प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठान से सेवई (आहार श्री) का 01 नमूना एवं विनष्ट 30 कि0ग्रा0 रंगीन चुस्की रू0- 450/- एवं आदर्श बाजार गाजीपुर स्थित राजेश कुमार प्रजापति के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का 01 नमूना, गाजीपुर घाट स्थित रमेश गुप्ता के प्रतिष्ठान से छेना की मिठाई का 01 नमूना। दिनांक 18.03.2024 को दुल्लहपुर गाजीपुर स्थित मे0 नेचुरल वाटर इण्डस्ट्रीज के विनिर्माण प्रतिष्ठान से पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर का 01 नमूना, दुल्लहपुर गाजीपुर स्थित पन्ना लाल के प्रतिष्ठान से बर्फी का 01 नमूना एवं विनष्ट 40 कि0ग्रा0 रंगीन चुस्की रू0- 600/- एवं नसीरपुर नवापुरा गाजीपुर स्थित जितेन्द्र कुमार तिवारी के प्रतिष्ठान से क्रीम रोल का 01 नमूना लिया गया। स्ंाग्रहित नमूनें जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0, प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खाद्य सचल दल का नेतृत्व आर0पी0सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर द्वारा किया गया, टीम में गुलाबचन्द गुप्ता, अवधेश कुमार, समला प्रसाद यादव, राजीव कुमार सिंह एवं विरेन्द्र यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण गाजीपुर सम्मिलित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फाइलेरिया का ही अन्य रूप है हाइड्रोसिल- जिला मलेरिया अधिकारी
Next: आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में जिलाधिकारी ने किया रूट मार्च साथ ही बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.