Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फर्जी नम्बर प्लेट लगी 05 स्कार्पियो के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 01-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240401-WA0008

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस व थाना करण्डा पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान फर्जी नम्बर प्लेट लगी 05 स्कार्पियो के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक *31.03.2024* को थानाध्यक्ष करण्डा मय हमराह द्वारा चाड़ीपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मैनपुर की तरफ से आ रही 02 स्कार्पियो वाहन जिस पर गलत नम्बर प्लेट लगाकर कहीं बेचने के फिराक मे जा रहे हैं । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दोनों स्कार्पियो के साथ 02 अभियुक्त 1 *.अमित यादव पुत्र विजयन्त यादव* नि0 ग्राम परमेठ थाना करण्डा जनपद गाजीपुर उम्र 29 वर्ष 2. *जितेन्द्र बिन्द पुत्र सूब्बा बिन्द* नि0 सिरगिथा थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर उम्र 30 वर्ष तथा उपरोक्त अभियुक्तों की निशानदेही पर भिन्न–भिन्न स्थानों से 03 अन्य स्कार्पियो वाहन को बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग रजिस्ट्रेशन फेल हुई गाडियाँ महाराष्ट्र व गुजरात से सस्ते दामों में खरीदकर ले आते हैं तथा उसका चेचिस नम्बर व नम्बर प्लेट बदलकर लगन कमाने व लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को प्रचार हेतु तथा बिहार में अच्छे दामों में बेचने हेतु इन वाहनों का उपयोग करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1. अमित यादव पुत्र विजयन्त यादव नि0 ग्राम परमेठ थाना करण्डा जनपद गाजीपुर उम्र 29 वर्ष
2. जितेन्द्र बिन्द पुत्र सूब्बा बिन्द नि0 सिरगिथा थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर उम्र 30 वर्ष
बरामदगी
05 अदद स्कार्पियो
वाहन सं0 UP32AV5879 चेचिस नं0 MA1TA2BFC32C75951 काला रंग
बिना नम्बर प्लेट चेचिस नं0 MA1TA2BDC42A61313 रंग सफेद
वाहन सं0 UP16V4893 चेचिस नं0 MA1TB2BSLA2K70891 रंग सफेद
वाहन सं0 GJ05CF0898 चेचिस नं0 MA1TA2BSC52F73054 रंग सफेद
वाहन सं0 UP61AD5420 चेचिस नं0 MA1TA2BFC42G73777 रंग सफेद
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
1.अमित यादव पुत्र विजयन्त यादव नि0 ग्राम परमेठ थाना करण्डा जनपद गाजीपुर उम्र 29 वर्ष ।
मु0अ0स0 44/24 धारा 414/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना करण्डा जनपद गाजीपुर
2.जितेन्द्र बिन्द पुत्र सूब्बा बिन्द नि0 सिरगिथा थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर उम्र 30 वर्ष ।
मु0अ0स0 44/24 धारा 414/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना करण्डा जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष करण्डा मय हमराह जनपद गाजीपुर
2. प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मय टीम जनपद गाजीपुर

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बच्चो को कराया फील गुड
Next: मृतक आरक्षी की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दिया गया 75 लाख का चेक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.