Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बच्चो को कराया फील गुड

विशेष संवाददाता 01-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240401-WA0016

जमानियां। क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में सोमवार को सत्र के पहले दिन विद्यालय के बच्चों ने ऊंट की सवारी कर जम कर मस्ती की। विद्यालय ने बच्चों को खेल–खेल में पढाया पाठ।

सत्र के पहले दिन विद्यालय को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था ताकि विद्यालय के बच्चों को फील गुड कराया जा सकें। प्रतिदिन की भांति सुबह की प्रार्थना हुई और बच्चे अपने नई कक्षा की ओर कतार लगा कर जाने लगे। इसी बची प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने नर्सरी से पांच तक के बच्चों को मैदान में ही रुके रहने का निर्देश दिया। जिसके बाद एक के बाद एक पांच ऊंटों को लाया गया। जिसके बाद पांचों ऊंटों ने एक एक कर बच्चों को ऊंट की पीठ पर बैठा कर मैदान का चक्कर लगवाया। इस दौरान बच्चे मस्ती में झूमते दिखाई दिए। जिसके बाद बच्चों को सभा कर ऊंट के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर जैसे इलाकों में ऊंट से बच्चे और शिक्षक पढने जाते है। बच्चों को इससे अवगत कराना था कि आप को सुविधा मिल रही है उसका लाभ उठाए। विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि स्कूल बच्चों के लिए शिक्षा का मंदिर के साथ साथ उनके अंदर अन्य चीजों के विकास कराने का भी केंद्र है। बच्चों को स्कूल में जितनी चीजें सीखने को मिलती है। उतनी कही अन्य नहीं मिल सकती है। उनके शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास का भी केंद्र है। समय समय पर इस प्रकार का आयोजन बच्चों में नई ऊर्जा का संचार करता है। बच्चों को खेल खेल में सीख देने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर एओडी प्राइमरी विंग पूजा सिंह‚ श्रीविजय सिंह‚ पूनम सिंह‚ सुधीर राय‚ महेश्वर नाथ सिंह‚ सदरे आलम अंसारी‚ बृजेश िंसह‚ जयप्रकाश सिंह‚ बलवंत सिंह‚ अनिल सिंह‚ कामरान खान आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: फर्जी नम्बर प्लेट लगी 05 स्कार्पियो के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.