Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, समुदाय आदि के प्रलोभन में आए बिना दे अपना मत – एसडीएम अभिषेक सिंह

ब्यूरो 02-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240402-WA0009

जमानिया। क्षेत्र के जीवपुर‚ मतसा एवं मंझरिया गांव में तहसील प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता चौपाल का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें भयमुक्त व निर्भिक मतदान करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने टोल फ्री नंबर 1950 सी विजिल एप आदि के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कोई भी शिकायत इसके द्वारा की जा सकती है और जिसका निस्तारण 100 मिनट के अंदर किया जाएगा तथा उल्लंघन करने वाले के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन में आए बिना मताधिकार करने की अपील की। तहसीलदार दवेन्द्र यादव ने कहा कि आपका एक-एक मत लोकतंत्र की खूबसूरती और मजबूती का सबसे बड़ा कारक है। ऐसी स्थिति में हम सब का यह कर्तव्य बनता है की चुनाव में न सिर्फ बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। बल्कि इसके लिए आसपास के लोगों को भी जागरूक करने में सहायक बने। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद कोसने से बेहतर है कि अपने प्रत्याशी का चयन अपने अनुसार करें। कहा कि 1 जून को लोकसभा का चुनाव है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग घर से निकलकर बूथ तक पहुंचे और मतदान करें और एक अच्छी सरकार चुने। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह पटेल‚ खंड विकास अधिकारी बृजेश अस्थाना‚ प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव‚ नायब तहसीलदार अविनाश कुमार‚ निर्वाचन सहायक राहुल कुमार‚ इंद्र प्रताप‚ अरुण पाण्डेय आदि सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मृतक आरक्षी की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दिया गया 75 लाख का चेक
Next: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध फिर किया इंकार, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.