Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शादी का झांसा देकर बनाया संबंध फिर किया इंकार, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

ब्यूरो 02-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240402-WA0010

गाजीपुर। थाना नन्दगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 052/2024 धारा 376, 506 भा0द0वि0 व 66-E IT Act से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भुडकुड़ा के निकट पर्यवेक्षण में थाना नन्दगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 052/2024 धारा 376, 506 भा0द0वि0 व 66-E IT Act से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम धामूपुर (धरवाँ) थाना नन्दगंज नजपद गाजीपुर को आज दिनांक 02.04.2024 को पहाड़पुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । वादिनी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दिया गया था कि अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम धामूपुर (धरवाँ) थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर द्वारा वादिनी के साथ 03 वर्षों से शादी का झाँसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा किन्तु शादी करने की बात पर जान से मारने की धमकी व पीड़िता की प्राइवेट फोटो वायरल कर दिया था । जिसके सम्बन्ध में थाना नन्दगंज पर मु0अ0सं0 052/2024 धारा 376, 506 भा0द0वि0 व 66-E IT Act में अभियोग पंजीकृत कर वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- राकेश कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम धामूपुर (धरवाँ) थाना नन्दगंज नजपद गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष । अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 052/2024 धारा 376, 506 भा0द0वि0 व 66-E IT Act थाना नन्दगंज, जनपद- गाजीपुर ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 श्री श्याम सिंह थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
2. मुख्य आरक्षी विकास कुमार सिंह थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
3. आरक्षी आशुतोष पासवान थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, समुदाय आदि के प्रलोभन में आए बिना दे अपना मत – एसडीएम अभिषेक सिंह
Next: बदलाव की चाह है तो मतदान अवश्य करें- प्रो0 अखिलेश शास्त्री

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.