Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मेंहदी के माध्यम से हथेलियों पर मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न स्लोगन का अंकन कर लोगों को किया गया जागरूक

ब्यूरो 13-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240413-WA0044

गाजीपुर।  जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के नेतृत्व में जनपद में चल रहे स्वीप कार्यक्रम मे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर में मतदाता जागरूकता, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी हथेलियां पर मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न स्लोगन का अंकन मेहंदी के द्वारा किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की और 1 जून 2024 को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर प्रतिभा करने और जनपद का मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत से ऊपर करने का आह्वान किया। स्वीप-कोऑर्डिनेटर डा0 अमित यादव ने बताया कि नामांकन के पूर्व तक छात्राएं जो 18 वर्ष पूरी कर चुकी है वह अभी फॉर्म-6 भर कर अथवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कर सकती है। सहायक स्वीप को-ऑर्डिनेटर डा0 हरिओम ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो भी मतदाता सूची में नाम होने पर वह निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य पहचान पत्रों में से किसी को दिखाकर मतदान कर सकते हैं।
प्राचार्य प्रो. अनीता कुमारी छात्राओं सहित सभी उपस्थित शिक्षक कर्मचारीयों को मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ नेहा कुमारी ,डॉ शशि कला ,डॉ निरंजन ,डॉ गजनफर सईद,डा शिवानी आदि मौजूद रहीं।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनदप मे श्री परमानंद मनोरमा देवी महिला महाविद्यालय, इब्राहिमपुर कला गंगौली, पी जी कालेज,गोरा बाजार गाजीपुर, हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मेंहदी प्रतियोगिता एवं मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा एवं भू-अभिलेखो की जांच करते हुए काश्ताकार से बोए हुए फसल की ली जानकारी
Next: कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ पर विशेष रूप से दिया जाए ध्यान -जिलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.