Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा एवं भू-अभिलेखो की जांच करते हुए काश्ताकार से बोए हुए फसल की ली जानकारी

ब्यूरो 13-04-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240413-WA0043

गाजीपुर।  क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किये जाते है जिससे उत्पादन की सटीक आकलन प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि, भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है।इसी सिलसिले में आज जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में ग्राम फतेउल्लाहपुर के निवासी फेकू राम के खेत का क्रॉप कटिंग कराया गया। जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा एवं भू-अभिलेखो की जांच करते हुए काश्ताकार से बोए हुए फसल की जानकारी ली। क्रॉप कटिंग 43.3 वर्ग मीटर की गई जिसमें 12.840 किग्रा गेहूं निकला। इस क्रम कुल टोटल की दर से 36 कुंतल प्रति हेक्टेयर इस क्राफ्ट कटिंग के दौरान गंेहू निकला। जिलाधिकारी ने किसानो को अपने नजदीकी क्रय केन्द्रो पर फसल बेचने की सलाह दी जिससे के उन्हे अपने फसल का उचित मूल्य मिल सके। उन्होने किसान बन्धु से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे न आये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानो से अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की अपील की। मौके पर तहसीलदार सदर , कानून-गो अपर सांख्यिकी अधिकारी अनुराग जगत श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार एवं लेखपाल , एस बी आई ईश्योरेंस प्रतिनिधि, मौजूद रहे

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू पीजी कालेज में दो काव्य संग्रह का हुआ लोकार्पण
Next: मेंहदी के माध्यम से हथेलियों पर मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न स्लोगन का अंकन कर लोगों को किया गया जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.