Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपने जन प्रिय नेता के जन्मदिन पर केक काटकर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

विशेष संवाददाता 19-06-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240619-WA0008

जमानिया। नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास बुधवार को कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से बनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक और मिठाइयां लोगों में बांटी।
ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में क्षेत्र के कार्यकर्ता विद्युत उपकेंद्र के पास पहुंचे और राहुल गांधी के चित्र पर तिलक लगा कर केट काटा। कांग्रेसियों में बड़ा उत्साह रहा लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहला कार्यक्रम अपने जन प्रिय नेता के जन्मदिन मनाने का अवसर मिला। वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिल्ली राजेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र रामाशीष कुशवाहा ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार जल्द ही बनेंगी। ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि देश के एकमात्र नेता राहुल गांधी है। जो हमेशा संघर्ष करते रहें है। आदिवासी कांग्रेस उ.प्र के प्रदेश महासचिव (प्रशासन) व युवा कांग्रेस जमानिया के विधानसभा अध्यक्ष कुंदन खरवार ने कहा कि राजनीति सामाजिक समानता पर आधारित है। राजनीति का मतलब सत्ता का लाभ उठाना नहीं बल्कि लोगों की सेवा करना और उनकी स्थिति में सुधार करना है। जिसके लिए राहुल गांधी लगातार प्रयास कर रहे है। जनता का जनादेश भी इसी ओर इशारा कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज कुशवाहा, दीपक सिंह उर्फ दिपू‚ संजीव शर्मा, कामता सिंह, जिशान जलाली‚ युसुफ बशर, संतोष गुप्ता, दिनेश श्रीवास्तव, इजमामुल हक, आशीर अहमद आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नही है पुलिस प्रशासन- जिला पंचायत सदस्य
Next: प्रतियोगी परीक्षाओं की करें निःशुल्क तैयारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.