Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नही है पुलिस प्रशासन- जिला पंचायत सदस्य

ब्यूरो 19-06-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे मोहम्मद परवेज खान बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित के घर पहुंचकर दुःख दर्द जाना।

उन्होंने बताया जाता है कि पीड़ित की पुत्री विगत दिनों सुबह शौच के लिए पास के सिवान में गई थी। उसी समय गांव के ही बलवंत यादव‚ लक्ष्मण यादव छेडख़ानी करने लगे। पुत्री के देर होने से परिजन अपनी पुत्री को खोजने निकले। तो दोनों युवक पुत्री के साथ छेडख़ानी करते पाए गए। मना विरोध करने पर जाति सूचक गाली देते भाग गए। उसी समय से समझौता करने के लिए धमकी देते आ रहे है। परवेज खान ने बताया कि समय रहते कोतवाली पुलिस ध्यान देते हुए उचित कार्यवाही नहीं किया। तो कभी भी पीड़ित महिला के परिवार के सदस्यों के साथ अनहोनी घटना घट सकती है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनंजय कुशवाहा ने बताया कि पुलिस गंभीर नहीं है। अन्यथा विपक्षीगणों के द्वारा पीड़ित महिला तथा घर के व्यक्ति की समझौता करने के लिए दबाव नहीं बनाया जाता और न ही धमकी दी जाती। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता आंदोलन चलाने को मजबूर होंगे। उधर कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उक्त मौके पर मनोज विद्रोही, अशोक आसू, अभिषेक राय, जमील खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 10 लीटर शराब के साथ पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: अपने जन प्रिय नेता के जन्मदिन पर केक काटकर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.