Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तीन नए कानूनों के बारे में विस्तार से आमजन को दी गई जानकारी

ब्यूरो 01-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240701-WA0012

जमानिया। कोतवाली में सोमवार की शाम नगर सहित ग्रामीण अंचलों के लोगों के साथ बैठक की गई और आज से लागू हुए तीन नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने आज से लागू तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इन कानूनों में अत्याधुनिकतम तकनीकी को शामिल किया गया है। इसमें पहली बार ई-एफआईआर का प्रावधान किया गया है और हफ्तेभर में फैसला ऑनलाइन उपलब्ध कराना जरूरी है। कहा कि तीन मुख्य आपराधिक कानून भारतीय दंड संहिता 1860, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 और दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 – लागू नहीं रहेंगे। सीओ अनूप कुमार ने कहा कि इन कानूनों की जगह पर भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 लागू हो गए हैं। तीन नए कानूनों को पिछले साल दिसंबर में संसद में पारित किया गया था। अंग्रेजों के जमाने से चल रहे तीन मुख्य आपराधिक कानूनों की जगह अब नए कानून प्रभावी हो गया है। हमारी जिंदगी में बढ़ते तकनीकी के दखल को देखते हुए इन कानूनों में भी तकनीकी के अधिकतम इस्तेमाल पर जोर दिया गया है। ज्यादातर कानूनी प्रक्रियाओं को डिजिटलाइज करने का प्रावधान इन कानूनों में किया गया है। इस अवसर पर एसडीएम अभिषेक कुमार‚ जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव‚ सभासद सचिन वर्मा‚ राजा बाबू‚ ग्राम प्रधान अशोक यादव‚ दुर्गा प्रसाद राय‚ निपेन्द्र आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुकदमा वापिस न लेने पर महिला को दी जान से मारने की धमकी
Next: पुलिस उपमहानिरीक्षक के नेतृत्व में नए कानून को लेकर आयोजित हुई सभा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.