Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुकदमा वापिस न लेने पर महिला को दी जान से मारने की धमकी

ब्यूरो 01-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव के सिवान में बीते 26 अप्रैल वर्ष 2022 को हुई मुहम्मदपुर के चर्चित बदरे आलम हत्याकांड में मृतक बदरे आलम की पत्नी तमन्ना खातून को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर पीड़िता ने कोतवाली में इरफान खान व दो अज्ञात के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
तमन्ना खातून ने बताया कि बीते 25 जून की रात इरफान खान व दो अज्ञात लोग मेरा दरवाजा खटखटाये, मेरे द्वारा घर की खिड़की खोलते ही उन लोगों ने मुझे गाली देते हुए आवाज लगाया कि मुकदमा वापस ले लो नहीं तो जान से मार डालेंगे। जब तक मैं शोर मचाती, वह गाली देते हुए भाग गये। बताया कि इससे पहले भी 26 अक्टूबर 2023 की रात चार लोगों ने दरवाजा खटखटा कर धमकी दिया कि बदरे आलम की औरत को मुकदमा वापस लेने के लिए समझा दो नहीं तो जान से मार डालेंगे। पीड़िता तमन्ना खातून ने बताया कि मेरे पति की हत्या के बाद मेरी जान को खतरा है। बार बार मुकदमा वापस लेने की धमकी दी जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि महिला तमन्ना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है -मुख्य चिकित्साधिकारी
Next: तीन नए कानूनों के बारे में विस्तार से आमजन को दी गई जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.