Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय थाने का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो 17-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240717-WA0027

जमानिया। पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बुधवार को स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक इराज राजा कोतवाली पहुंचते ही कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपराध रजिस्टर से लगायत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके बाद मालखाना, बंदीगृह, साफ सफाई, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और मामलों का समय से निस्तारण करने का आदेश दिया। उन्होंने फरार, ईनामी, एचएस, जिला बदर, जेल से छूटे हुए आरोपित, संगठित अपराध में लिप्त लोगों पर नजर रखते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुहर्रम व श्रावण मास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि समय-समय पर वाहनों, सहित संदिग्ध लोगों की चेकिंग करें ताकि अपराध और अपराधियों पर लगाम लग सकें। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाढ़ से बचाव हेतु जिला प्रशासन अलर्ट, पूरी की गयी तैयारी
Next: वन कैडेट वन प्लांट के तहत पी जी कालेज में सघन वृक्षारोपण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.