Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वन कैडेट वन प्लांट के तहत पी जी कालेज में सघन वृक्षारोपण

ब्यूरो 18-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240718-WA0035

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में एनसीसी कैडेट्स ने गुरुवार को वन कैडेट वन प्लांट वृक्षारोपण अभियान के तहत परिसर में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने आम का वृक्ष रोपित करके किया। इस अवसर पर डॉक्टर पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया। डॉक्टर पाण्डेय ने बताया कि पर्यावरण संतुलन के लिए हर विद्यार्थी को न्यूनतम एक पौधा लगाना ही नहीं बल्कि उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। शहरों में रहने वाले लोग गमले में भी पौधरोपण कर सकते हैं। वैश्विक पर्यावरण और असंतुलन को रोकने के लिए वृक्षारोपण से बेहतर कोई कारगर उपाय नहीं है। इसी मनसा से प्रदेश सरकार भी अलग-अलग संस्थाओं के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान संचालित कर रही है। वहीं एनसीसी अधिकारी डॉक्टर रविशेखर सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से उन्हें बच्चों को वितरित करने के लिए और महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण के लिए पौध उपलब्ध कराए गए हैं। योजनाबद्ध तरीके से पौधों का रोपण कराया जा रहा है। वृहद वृक्षारोपण अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण महाविद्यालय की ओर से एनसीसी कैडेट के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय थाने का किया औचक निरीक्षण
Next: तहसील सदर का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.