Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सफेद बालू के अवैध भंडारण की सूचना पर एक्शन में उपजिलाधिकारी

ब्यूरो 26-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240726-WA0015

जमानिया। क्षेत्र के मथारा गांव के दियारा में शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे गंगा नदी से सफेद बालू के निकासी व भंडारण की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई करते करते हुए दो स्थानों से 5016 घन मीटर बालू जब्त किया।
जानकारी के अनुसार एसडीएम अभिषेक कुमार को गंगा नदी से सफेद बालू भंडारण की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसको उन्होंने गंभीरता से लिया और दोपहर बाद राजस्व टीम व खनन अधिकारी के साथ मथारा गांव के दियारा (गंगा के समीप का इलाका) पहुंच कर भंडारण किये गए सफेद बालू को जब्त कर खनन अधिकारी को कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई के दौरान मथारा गांव के दियारा में एक स्थान पर 3300 और दूसरे स्थान पर 1716 घन मीटर कुल 5016 घन मीटर सफेद बालू मिला। एसडीएम के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में खलबली मची हुई है। एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि ताजपुर मांझा में सफेद बालू का अवैध भंडारण किया गया है। मौके पर उपस्थित खनन अधिकारी पारस को आवश्यक कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आवंटित खाद्यान्न निःशुल्क वितरण कराए जाने के निर्देश किए गए निर्गत
Next: तहसील प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन शिविर का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.