Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तहसील प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन शिविर का हुआ आयोजन

ब्यूरो 26-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया। तहसील क्षेत्र के मलसा गांव स्थित श्री शिव पूजन इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्राधिकरण के निर्देश पर तहसील प्रशासन की ओर से शुक्रवार को आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अग्निशमन‚ स्वास्थ्य‚ पशु पालन‚ पुलिस‚ पंचायती राज‚ यातायात‚ विद्‍युत‚ शिक्षा विभाग ने छात्र– छात्राओं को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी।

विद्यालय परिसर में उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बाढ़ से बचाव, सर्पदंश, भूकंप, आकाशीय बिजली‚ आग आदि आपदाओं से बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि आपदा आने पर घबराने की जगह से मुसीबत का सामना करना चाहिए। उन्होंने एक एक कर आपदाओं के समय पीड़ितों के बचाव आदि के तरीके बताए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ.रविरंजन ने कहा कि बाढ़ के दौरान प्रभावित गांवों के लोगों को टॉर्च, किरासन तेल, रेडियो, दवा, इमरजेंसी लाइट, सूखे अनाज आदि का प्रबंध कर लेना चाहिए। जबकि बारिश दौरान आकाशीय बिजली के गिरने का डर रहता है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग बंद कर देना चाहिए। जबकि पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेना चाहिए। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार ने कहा कि बाढ़ के समय पशुओं को ऊंचे स्थान पर रखे और चारा‚ भूसा आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखें। इस दौरान विभिन्न विभाग की ओर से स्टॉल एवं मॉक ड्रिल की गई। जिसमें जानकारी दी जा रही थी। इस अवसर पर एबीएसए सुरेन्द्र पटले‚ तहसीलदार राम नरायन वर्मा‚ नायब तहसीलदार राजीव कुमार‚ बीडीओ बृजेश अस्थाना‚ राम नारायण यादव‚ अशोक यादव आदि विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सफेद बालू के अवैध भंडारण की सूचना पर एक्शन में उपजिलाधिकारी
Next: जिला पंचायत सभागार में कारगिल विजय रजत जयंती समारोह का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.