Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिविर लगाकर वितरित की जाएगी उपाधि

ब्यूरो 24-08-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240822-WA0007

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के निर्देशानुसार आज दिन शनिवार को प्राचार्य कक्ष में उपाधि वितरण हेतु विचार-विमर्श किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. एन. सिंह ने मीडिया को बताते हुए कहा कि दिनांक 27 अगस्त मंगलवार को प्रात: ग्यारह बजे से डिग्री वितरण का कार्यक्रम महाविद्यालय प्रांगण में किया जायेगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पुराछात्र मन्नू सिंह होंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में महाविद्यालय के प्रबंधक लक्षिराम सिंह यादव एवं उपप्रबंधक रविन्द्र नाथ यादव होंगे। इस कार्यक्रम में व्यापक स्तर पर उपाधि का वितरण किया जाएगा। मीडिया को जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस.एन. सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 से पूर्व उत्तीर्ण समस्त छात्र-छत्राओं को उनका प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय की मंशा अनुसार उपाधि का वितरण के प्रभारी भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सौरभ सिंह के नेतृत्व होगा। उपाधि प्राप्त करने के लिए शिक्षार्थियों को आधार कार्ड एवं तृतीय वर्ष के अंक पत्र को अपने साथ लाना होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मोबाइल व मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य है लोगों को जोड़ना

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.