Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य है लोगों को जोड़ना

ब्यूरो 26-08-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240826-WA0013

जमानिया। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नगर के एक निजी संस्थान में किया गया । कार्यशाला में मुख्य अतिथि ब्रिजेंद्र राय जी ने बताया कि कार्यकर्ता को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अपने जमानिया नगर में भाजपा की ताकत को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करना है। उन्होंने आगे कहा कि हमें लोगों को जोड़ना है, तोड़ना नहीं, जो विरोधी है उसका भी बांह फैलाकर स्वागत करना है। हमें अपने मतदाताओं और विरोधियों दोनों को पार्टी का सदस्य बनाना है। जो एक बार भाजपा का सदस्य बन जाएगा वह पार्टी के लिए लगातार काम करेगा क्योंकि भाजपा का सदस्य किसी भी काम को मिशन के रूप मे काम करता है।
जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जमानिया नगर में भारतीय जनता पार्टी अपनी एक अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि हम सभी पूर्व में सदस्य बने हुए है लेकिन हमारी भी सदस्यता 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी अर्थात हमें 1 सितंबर को पुनः भाजपा का सदस्य बन कर अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना है और साथ ही अपने-अपने कार्यक्षेत्र चाहे वह मंडल हो चाहे बूथ स्तर समाज के सभी वर्गों के साथ घर-घर संपर्क कर उन्हें भी पार्टी की रीति नीति, राष्ट्रवाद पर चर्चा कर पार्टी का सदस्य बनने हेतु प्रेरित करना है। मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने कहा कि 1 सितंबर को प्रधानमंत्री एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवा कर इसका शुभारंभ करेंगे । 4 या 5 सितंबर को 26 बूथों पर बूथ कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्यों का पंजीयन अवश्य करें।

पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के दौरान शीर्ष स्तर से लेकर बूथ स्तर तक प्रदेश के हर भौगोलिक क्षेत्र के लोगों को पार्टी से जुड़ने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष पाण्डेय,पूर्व जिला मंत्री कमल निगम, श्री कुमार वर्मा,सोनम शर्मा,ज्योत्सना कुशवाहा,लालमुनि,राजू पांडे,सत्यजीत चौरसिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा के मिडिया प्रभारी संजीत यादव ने दिया

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिविर लगाकर वितरित की जाएगी उपाधि
Next: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

उपनिबंधक कार्यालय के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल आज

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा पुल पर लावारिस साइकिल मिलने से मची अफरा-तफरी, नदी में कूदने की अफवाह से जुटी भीड़

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

योग दिवस से पूर्व आयुष विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो 20-06-2026
d817d673-6a15-4e9b-b9fe-5f73be2fe449

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 56 मामले, छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो 20-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.